जयपुर। युवा पंजीकरण महोत्सव के तहत हवामहल विधानसभा क्षेत्र में कार्य के प्रति ढिलाई बरतने पर 10 बीएलओ एवं 3 सुपरवाइजर के विरुद्ध चार्जशीट की अनुशंषा की गई है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हवामहल ने बताया कि इसके अलावा लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले 82 अन्य बीएलओ की सूची बनाई गई है तथा इन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन बीएलओ को अपने-अपने क्षेत्र की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन शाम 6 बजे तक विधानसभा क्षेत्र हवामहल के निर्वाचन शाखा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। 25 मार्च तक लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले बीएलओ व सुपरवाइजर के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि युवा मतदाता के पंजीकरण के कार्य में लगे बीएलओ व सुपरवाइजर की मॉनिटरिंग के लिए भी एक टीम गठित की गई है।