Looks like you've blocked notifications!

1100 दीपक से की चंबल की आरती

-शनिवार को होगा 19 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलनकोटा। महाशिवरात्रि पर्व पर पंचमुखी सोमेश्वर सेवा समिति की ओर से भीतरिया कुंड में आयोजित करवाए जा रहे धार्मिक आयोजनों की कड़ी में शुक्रवार को चंबल की महाआरती की गई। इससे पहले सुबह रुद्र महायज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें सवा लाख आहुतियां जजमानो ने दी। इसके बाद शिव पुराण कथा का आयोजन किया गया जिसमें पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने पार्वती विदाई, गणेश विवाह का प्रसंग सुनाया। जिसे सुनकर भक्त भावविभोर हो गए। शाम को 1100 दीपों से चंबल की आरती की गई। जिसमें साधु संत और सैकड़ों लोग मौजूद रहे। पार्षद जितेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद विशेष श्रंगार होगा। सुबह रुद्र महायज्ञ की आहुतियां दी जाएगी जिसके बाद दोपहर 1:00 बजे पूर्णाहुति होगी। इसके बाद 19 जोड़ो के सामूहिक विवाह सम्मेलन के कार्यक्रम शुरू होंगे। इसमें दोपहर 2:00 बजे से कन्याओं की निकासी निकाली जाएगी। बग्गी पर बैठाकर शिवपुर क्षेत्र में निकाली निकाली जाएगी। गोधूलि बेला में फेरे करवाई जाएंगे। इसके साथ ही भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें 10000 से ज्यादा लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे।
Share this article