Looks like you've blocked notifications!

14 साल पुराने केस में सीनियर किलर मोनू कुमार के खिलाफ चालान पेश

चंडीगढ़। 14 साल पुराने नेहा अहलावत हत्याकांड के आरोपी सीरियल किलर मोनू कुमार के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने एक और हत्या के मामले में जिला अदालत में चालान पेश कर दिया है। उसके खिलाफ तीन केस दर्ज किए गए थे। दो मामलों में पुलिस पहले ही चालान पेश कर चुकी है। तीसरे मामले में भी 9 अगस्त से सुनवाई शुरू होगी। मोनू को पुलिस ने 14 साल तक चली जांच के बाद तीन महीने पहले गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसने नेहा अहलावत हत्याकांड के अलावा दो और हत्या के केस कबूल कर लिए थे। जनवरी 2022 को मलोया थाना पुलिस को एक महिला का शव बरामद हुआ था। उसके साथ भी दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा इसी साल मलोया के पास एक महिला का शव मिला था। आरोप है कि उसकी हत्या भी मोनू ने ही की थी। मोनू डड्डूमाजरा के पास शाहपुर कालोनी का रहने वाला है और पेशे से आटो चालक है।पुलिस को कई साल से उसकी तलाश थी। पुलिस नेहा अहलावत हत्याकांड की फाइल बंद कर चुकी थी लेकिन जांच जारी रही। सैंकड़ों लोगों से पूछताछ के बाद मोनू पुलिस के हत्थे चढ़ा।डीएनए से पकड़ा गया था आरोपी2010 में सेक्टर-38 के पास 21 वर्षीय एमबीए छात्रा नेहा अहलवात का शव मिला था। 14 साल तक पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ सकी। पुलिस ने नेहा के शव से डीएनए सैंपल लिया था जिसकी करीब 100 लोगों से जांच करवाई गई थी। इस दौरान करीब 800 संदिग्ध अपराधियों से पूछताछ की गई। आखिर में मोनू पकड़ा गया और उसका डीएनए नेहा के शव से मिले डीएनए से मिलाया गया तो वह मैच कर गया। वहीं, आरोपी का डीएनए मलोया में मिले महिला के शव से भी मैच कर गया था। इससे ये स्पष्ट हो गया था कि दोनों वारदातों में मोनू ही शामिल था। तीसरी वारदात भी उसने कबूल कर ली थी।
Share this article