Looks like you've blocked notifications!

दौसा जिले में सीईटी परीक्षा का 29 परीक्षा केंद्रों पर आयोजन

दौसा। दौसा में शुक्रवार को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) का आयोजन जिले के 29 परीक्षा केंद्रों पर हुआ। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद प्रवेश दिया गया, जबकि पुलिस की निगरानी में पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। इसके साथ ही पेपर की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।परीक्षा समन्वयक एडीएम सुमित्रा पारीक ने जानकारी दी कि 29 केंद्रों में से 18 निजी केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया, जो दो पारियों में हुआ। प्रत्येक पारी में 10,128 परीक्षार्थियों का पंजीयन हुआ। परीक्षा में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पांच सतर्कता दलों का गठन किया गया, जिनमें एक प्रशासनिक, एक पुलिस और एक शिक्षा सेवा का अधिकारी शामिल था।शनिवार को भी दो पारियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जहां सुरक्षा और निगरानी की विशेष व्यवस्था रहेगी।
Share this article