Looks like you've blocked notifications!

केंद्रीय कारागृह के कैदी भागवत कथा को जीवन में उतारें, भविष्य में गलती न करेंः एएसपी

दौसा (ब्यूरो)। लायंस क्लब दौसा सिटी के सहयोग से केंद्रीय कारागृह श्यालावास में सत्यप्रकाश मंगल दिल्ली वाले के सानिध्य में चल रही भागवत कथा का समापन किया गया। क्लब के अध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता ने बताया कि भागवत कथा में गोवर्धन महाराज द्वारा प्रवचन किए गए। पंडित गोपाल लाल ने यजमानों व पंडितों द्वारा पूर्णाहुति दिलाई। कथा समापन के मुख्य अतिथि एएसपी थे। अध्यक्षता मनोहर लाल गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि जेल अधीक्षक कैलाश सिंह तथा जेलर बिहारी लाल थे। इस अवसर पर एएसपी ने कहा कि कारागृह में क़ैदी भागवत कथा को अपने जीवन में उतारें व भविष्य में गलती न करें। अपने व अपने परिवार की सुख शांति के लिए अच्छे कार्य करें। अध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता ने कहा कि व्यक्ति 1 मिनट के क्रोध के कारण अपराधी बन जाता है। अपने क्रोध पर संयम रखें अपने व अपने परिवार के सुख के लिए गलती का प्रायश्चित कर जीवन संवारें। क्लब के पूर्व अध्यक्ष हज़ारी लाल गुप्ता, सचिव सुशील कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोहर सिंह राठौड़, संयुक्त सचिव गिर्राज शर्मा, राजेंद्र विजय उपस्थित थे। 7 दिन तक 150 क़ैदियों ने कथा श्रवण कर अपना जीवन सुधारने का संकल्प लिया। लायंस क्लब द्वारा व जेल विभाग द्वारा भागवत कथा करवाने पर अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।
Share this article