राजनाथ सिंह व सुषमा स्वराज शुक्रवार शाम को विपक्षी दलों को भारत और चीन
के बीच डोकलाम के मुद्दे पर गतिरोध और कश्मीर के हालात से अवगत कराएंगे। यह
बैठक सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले हो रही है।
सर्वदलीय बैठक भी केंद्रीय गृह मंत्री के आवास पर होगी। बैठक दोनों अहम
मुद्दों पर विपक्षी नेताओं को विश्वास में लेने के लिए बुलाई गई है।