Looks like you've blocked notifications!

NSA डोभाल को मिली डोकलाम विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों ने शुक्रवार को कश्मीर के हालात व चीन सीमा पर जारी गतिरोध के मुद्दे पर विपक्षी दलों के साथ बैठक से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री अरुण जेटली व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह भी बैठक में मौजूद थे। राजनाथ सिंह के घर हुई बैठक में अहम फैसला लिया गया। सूत्रों के हवाले से खबर है कि भारत डोकलाम विवाद को कोशिश करेगा। भारत-चीन के बीच चल रहे तनाव के बीच सरकार का ये फैसला काफी अहम है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को डोकलाम विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी दी गई है। खास बात ये है कि सरकार ने डोकलाम पर पीछे न हटने का फैसला आज शाम होने वाली सर्वदलीय बैठक से पहले लिया है।
Share this article