Looks like you've blocked notifications!

नागरिक विकास समिति सी-स्कीम में झंडारोहण कार्यक्रम

जयपुर । पूरे देश और राज्य में स्वाधीनता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जयपुर शहर की विभिन्न कॉलोनियों में भी झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। नागरिक विकास समिति सी-स्कीम की तरफ से भी झंडारोहण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में कर्नल पी आस परमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त सचिव विपिन मंगल ने की। समिति के अध्यक्ष उमा शंकर माथुर, उपाध्यक्ष सज्जन सिंह, कोषाध्यक्ष राधेश्याम मंगल, सचिव रामस्वरूप सैनी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए ।
Share this article