Looks like you've blocked notifications!

मोदी को क्लीन चिट पर चुनाव आयोग में मतभेद उभरे,कांग्रेस ने बताया मोदी का .....

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के खत्म होने से पहले ही चुनाव आयोग में भी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। इस पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव आयोग मोदी का पिट्ठू बना चुका है। चुनाव आयोग के आचार संहिता तोड़ने संबंधी कई निर्णयों पर असहमति जताने वाले चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को पत्र लिखकर मांग की है कि आयोग के निर्णयों में आयुक्तों के बीच मतभेद को भी आधिकारिक रिकॉर्ड पर शामिल किया जाए। सूत्रों के मुताबिक लवासा आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को क्लीन चिट और विरोधी दलों के नेताओं को नोटिस थमाए जाने के विरोध में रहे हैं।चुनाव आयोग में निर्णय को लेकर हो रहे विवाद और लवासा की ओर से पत्र लिखे जाने को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग में 3 सदस्य होते हैं और तीनों एक-दूसरे के क्लोन नहीं हो सकते हैं। मैं कभी किसी भी तरह की बहस से नहीं भागता और हर चीज का एक समय होता है।वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रवक्त रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि चुनाव आयोग मोदी का पिट्ठू बना हुआ है, अशोक लवासा की चिट्ठी से साफ है कि सीईसी और उनके सहयोगी लवासा के बीच नरेंद्र मोदी और अमित शाह को लेकर जो अलग मत है, उसे रिकॉर्ड करने को तैयार नहीं हैं।
Share this article