इस समय पब्लिक स्कूलों में समेटिव असेसमेंट
यानि एसए वन की परीक्षाएं चल रही हैं। लेकिन बीमारी के कारण बच्चे परीक्षा नहीं दे
पा रहे हैं। शहर के अधिकांश स्कूल आधे खाली हैं। पेपर छूटने के कारण अभिभावक और
छात्र परेशान हैं। लेकिन सीबीएसई की गाइडलाइन के मुताबिक अगर छात्र की बीमारी के
कारण परीक्षा छूटती है तो स्कूल को दोबारा से करानी होगी। मार्च के बाद पेपर
दोबारा होंगे। ये मार्क्स छात्र के फाइनल रिजल्ट में जोड़े जाएंगे।