Looks like you've blocked notifications!

आनंदपाल एनकाउंटर मामले में दिल्ली सीबीआई विंग ने दर्ज किए 3 केस

जयपुर। आनंदपाल एनकाउंटर केस में दिल्ली सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है और तीन एफआईआर दर्ज कर ली है। गत दिनों राज्य सरकार ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर मामले की जांच सीबीआई से करने को कहा था। इसके बाद सीबीआई ने शनिवार को तीनों मामलों की एफआईआर दर्ज कर ली। इनमें से एक केस पिछले साल 25 जून को रतनगढ़ थाने में दर्ज आनंदपाल एनकाउंटर से संबंधित है। इसके अलावा 18 जुलाई को जयपुर के अशोक नगर थाने में दर्ज सुरेंद्र सिंह की मौत के मामले और 12 जुलाई को सांवराद में हुए उपद्रव को लेकर 13 जुलाई को राजपूत नेताओं पर दर्ज किया गया केस शामिल है।राज्य सरकार ने 24 जुलाई को पहली बार तीनों एफआईआर की जांच सीबीआई से कराने के लिए केंद्र सरकार के पास मामला भेजा था। इसके बाद 17 दिसंबर को सरकार ने फिर पत्र लिखा और 22 दिसंबर को केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की सिफारिश मान ली। जबकि, सीबीआई ने 15 नवंबर को हाईकोर्ट में जांच से इनकार कर दिया था। अब दिल्ली सीबीआई विंग ने मामला हाथ में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Share this article