Looks like you've blocked notifications!

आर्मी में ट्रांसफर रैकेट का भंडाफोड, लेफ्टिनेंट कर्नल सहित दो गिरफ्तार

नई दिल्ली। आर्मी हेडक्वॉर्टर में कथित ट्रांसफर रैकिट का भंडाफोड करते हुए सीबीआई ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। साथ ही सीबीआई ने इस मामले में एक बिचौलिये को भी गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मनचाहे जगहों पर तबादले और पोस्टिंग के लिए लाखों रुपए लिए जा रहे थे। सीबीआई ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर लेफ्टिनेंट कर्नल रंगनाथ सुवर्णमणि मोनी और बिचौलिसे गौरव कोहली को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को बेंगलुरु के एक आर्मी अफसर के तबादले के लिए कथित तौर पर 2 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई ने आर्मी हेडक्वॉर्टर में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल रंगनाथ सुवर्णमणि मोनी, हैदराबाद के आर्मी अफसर पुरुषोत्तम, गौरव कोहली और बेंगलुरु में तैनात आर्मी अफसर एस. सुभाष के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Share this article