इस पर वनकर्मी बाबूलाल कुमावत मौके पर पहुंचे और एक घंटे के रेस्क्यू
ऑपरेशन द्वारा सजगता से अजगर को पकड़ लिया। इससे पूर्व अजगर खेतों में खड़ी
मक्का की फसल के नीचे छिप गया, उसे एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा
गया। खेत मालिक मोहनलाल कुमावत, परसराम कुमावत भैरूंलाल कुमावत ने अजगर को
पकडऩे में सहायता की। वनकर्मी बाबूलाल ने बताया कि इस बार लगभग 30 से 35
अजगर इस क्षेत्र में पकड़े गए थे, जो अभ्यारण में छोड़ दिए गए।