Looks like you've blocked notifications!

मवेशी नहीं उठाया, प्रदर्शन

भीलवाड़ा। नेहरू रोड पर राम स्नेही चिकित्सालय के पास शनिवार को एक मवेशी की मौत के बाद लोगों ने सडक़ पर जाम लगा दिया। क्षैत्रवासियों ने नगर परिषद् द्वारा मवेशी नहीं उठाने के विरोध में प्रदर्शन भी किया। सूचना पर मौके पर पहूंची सुभाष नगर थाना पुलिस ने लोगों से समझाईस करके जाम को खुलवाया। नेहरू रोड पर गाय के बछड़े की मौत हो जाने के बाद नेहरू रोड के लोगों ने नगर परिषद एवं ठेकेदार को मृत पशु को उठाने के लिए कई बार फोन किया लेकिन परिषद और ठेकेदार वहां पर नहीं आये। जिसके कारण क्षैत्रवासियों में आक्रोश फैल गया और वो सभी सडक़ पर उतर आये। उन्होने नगर परिषद् के खिलाफ जमकर प्रर्दशन किया। जाम के कारण सडक के दोनों ओर से वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी।
Share this article