शिमला। जिले के रामपुर के सराहन इलाके के किन्नू गांव में बीती आधी रात लगी आग से गौशाला जलकर खाक हो गई जिसमें लाखों का नुकसान हुआ है। इस घटना में गौशाले में बंधे 10 मवेशी भी जिंदा जल गए। सूत्रों ने बताया कि गांव के क्रिशन लाल ने ठंड से बचने के लिए गौशाला में आग जलाई थी। रात को आग बुझाकर वह सोने चला गया। चिंगारियां सुलगने से रात करीब 12 बजे आग गौशाला में रखी घासनी में लग गई और अंदर बंधे मवेशी इसकी चपेट में आ गए। मवेशियों का शोर सुनकर प्रभावित परिवार और अन्य गांववासियों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों पर काबू नहीं पाया जा सका। इस घटना में गौशाला में बंधी एक गाय, बछड़ा और 8 भेड़ें जिंदा जल गईं।