भीलवाड़ा। आईपीएल मैच पर करोडों रुपए का सट्टा लगाते हुए पांच बुकी को भीलवाड़ा की प्रतापनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके पास से 43 मोबाइल, 2 लैपटॉप व करोडों रुपए के हिसाब की पर्चियों सहित अन्य उपकरण बरामद किए है।अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक गोपाल स्वरूप मेवाडा ने बताया कि आईपीएल पर सट्टा लगाने की शिकायत मुखबिरों से मिल रही थी। इस पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। जिसमें आईपीएस प्रोबेशनर मृदुल कच्छावा, आईपीएस प्रोबेशनर दिनेश कुमार, प्रतापनगर थाना प्रभारी नवनीत व्यास, हमीरगढ़ थाना प्रभारी गजराज सिंह सहित कई पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया।