Looks like you've blocked notifications!

नहर में गिरी कार, दो की मौत, एक गंभीर

गोहाना। गोहाना जींद रोड पर नूरनखेड़ा गांव के पास एक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक जींद की तरफ से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जिससे कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक अन्य गंभीर घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पीजीआई के लिए रैफर कराया। वही मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। पुलिस के अनुसार मृतकों में एक पंजाब के सोनम का और दूसरा अंबाला का रहले वाला था।
Share this article