बरनाला। सूबे की अकाली दल भाजपा सरकार ने अपने दस सालों के शासन में पंजाब को लूटने और नशे के कारोबार को बढ़ाने की बजाय कुछ नहीं किया है। सरकार ने नशे के माफियाओं को पूरी तरह शरण दी। जिसका अब प्रदेश के लोग 2017 में बदला लेंगे और आने वाले चुनाव में अकालियों को पूरी तरह सफाया कर देंगे। ये कहना है पुर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद्र सिंह का। वे बरनाला की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर फरवाही बाजार में कांग्रेस की ओर से हुई रैली को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर कैप्टन ने केक भी काटा और स्थानीय विधायक ढिल्लो का मुंह मीठा कराया। यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपएयह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS