Looks like you've blocked notifications!

पंजाब चुनाव: कैप्टन अमरिंदर बने ‘किंग’, PM मोदी ने दी जीत की बधाई

नई दिल्ली। पंजाब चुनाव के नतीजों और रुझानों को देखते हुए कांग्रेस ने वहां दो तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस 74 सीटों के साथ पहले नंबर पर है जबकि आम आदमी पार्टी 24 सीटों पर बढ़त के साथ तीसरे नंबर पर है। अकाली दल गठबंधन महज 19 सीटों पर या तो जीत दर्ज कर ली है या बढ़त बनाए हुए। हालांकि एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस में कड़ी टक्कर होने का अनुमान जताया गया था, लेकिन नतीजे आम आदमी पार्टी के पक्ष में नहीं आए हैं।राज्य में 4 फरवरी को वोटिंग हुई थी। 1145 प्रत्याशी मैदान में थे। करीब एक महीने बाद अब नतीजे आ रहे हैं। राज्य की 117 सीटों के लिए करीब 76.69 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था, जिनकी संख्या 1.98 करोड़ थी।लांबी सीट पर कैप्टन नहीं दे सके सीएम बादल को मात
Share this article