Looks like you've blocked notifications!

गिरिराज सिंह की खत्म नहीं हो रही नाराजगी, सीट बदलने पर छलका दर्द

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और बिहार के नवादा से लोकसभा सांसद अपनी सीट बदले जाने से खफा गिरिराज सिंह की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझसे बिना पूछे, बिना सलाह-मशविरा किए ही सीट बदल दी गई। इसे मेरे स्वाभिमान को ठेस पहुंची है। मेरे अलावा बिहार में किसी भी सांसद की सीट नहीं बदली गई है। राज्य बीजेपी नेतृत्व को मुझे यह बताना चाहिए कि ऐसा क्यों किया गया। मुझे बेगूसराय से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मैं अपने आत्म सम्मान से समझौता नहीं कर सकता हूं।’ आपको बता दें कि बिहार में भाजपा, जेडीयू और लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) का गठबंधन है और इसके तहत गिरिराज की वर्तमान नवादा सीट लोजपा के खाते में गई है। जैसे ही इस बात की घोषणा हुई कि नवादा सीट लोजपा के खाते में चली गई है तभी से गिरिराज सिंह नाराज हैं। खबरों की मानें तो गिरिराज सिंह ने इस मामले पर बात करने के लिए पार्टी हाईकमान से वक्त मांगा है। बेगूसराय से गिरिराज का मुकाबला महागठबंधन के अलावा जेएनयू के छात्रनेता कन्हैया कुमार से होगा। कुछ दिन पहले जब गिरिराज सिंह से यह पूछा गया था कि वह नवादा सीट लोजपा को दिए जाने के पीछे किसे जिम्मेवार मानते हैं, तो गिरिराज ने कहा ‘मैं नहीं जानता। इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष बताएंगे।’
Share this article