Looks like you've blocked notifications!

कनाडा में कोविड-19 के मामले 800,000 के पार

ओटावा, 7 फरवरी (आईएएनएस)| कनाडा में शनिवार दोपहर तक कोविड-19 के मामलों की संख्या 800,000 के पार चली गई। यहां इस वक्त संक्रमितों की संख्या 800,348 है, जबकि 20,680 जानें गई हैं। सीटीवी ने इसकी सूचना दी है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने यहां की पब्लिक हेल्थ एजेंसी के हवाले से कहा, यहां 29 जनवरी से लेकर 4 फरवरी तक सात दिन के हिसाब से औसतन 3,947 नए मामले हर दिन दर्ज हो रहे हैं और इसी के साथ यहां दैनिक मामलों की संख्या में निरंतर गिरावट देखी जा रही है। यहां 107,609 टेस्ट रोज किए जा रहे हैं, जिनमें 24 जनवरी को 4.2 फीसदी लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।स्थानीय सरकार ने शनिवार को बताया कि ओंटारियो में कोविड के 1,388 नए मामलों की पुष्टि हुई है और शनिवार सुबह यहां 45 और मौतें दर्ज हुई हैं। यहां कोविड के नए वेरिएंट बी.1.1.7 की चपेट में आए मरीजों की पुष्ट संख्या इस वक्त 164 है, जबकि दक्षिण अफ्रीकी बी.1.351 वेरिएंट का केवल एक ही मामला है।ओंटारियो में प्रयोगशाला द्वारा पुष्ट हुए मामलों की संख्या इस वक्त 276,718 है, जिनमें मौतें और ठीक हो चुके मरीजों की संख्या भी शामिल हैं।ओंटारियो में 6,483 मौतें दर्ज हुई हैं, जिनमें से 4,454 मरीजों की उम्र 80 साल से ऊपर है।
Share this article