Looks like you've blocked notifications!

केबिनेट मंत्री ने लिया विकास कार्यों का जायजा

होशियारपुर। केबिनेट मंत्री स. सोहण सिंह ठंडल की ओर से अपने क्षेत्र के गांव टोडरपुर में सरकार की ओर से दी गई ग्रांट से चल रहे विकाय कार्यो का जायजा लिया गया। इस मौके पर उनके साथ परमजीत सिंह पंजौड, चैयरमैन, अवतार सिंह ईसपुर, भगत सिंह टोडरपुर व अन्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर स. ठंडल ने कहा कि इस गांव को सरकार की ओर से करीब साठ लाख रुपए की ग्रांट आ चुकी है। जिसमें काफी पैसे गांव के विकास कार्यों में खर्च किए गए है। जो विकास कार्य पैसे के अभाव में अटक गए हैं उनके लिए दस लाख रुपए और दिए जाएंगे।
Share this article