Looks like you've blocked notifications!

पुराने नोटों पर कैबिनेट का अध्यादेश, सीमा से ज्यादा मिले नोट तो सजा

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट ने प्रचलन से बाहर चुके 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों के रखने की सीमा को लेकर बुधवार को एक अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। इसके तहत केंद्र सरकार 31 मार्च के बाद किसी के पास एक सीमा से ज्यादा 500 और 1000 के पुराने नोट पाए जाने पर चार साल तक की जेल हो सकती है। इसके साथ ही पुराने नोटों में लेन-देन करने पर पांच हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है। यहीं नहीं, सरकार और रिजर्व बैंक की इन नोटों के धारकों को उनके नोट का मूल्य देने का वादा करने वाली देनदारी भी समाप्त हो जाएगी।वैसे तो पुराने नोट 30 दिसंबर के बाद ही बैंकों में नहीं लिए जाएंगे, लेकिन कुछ विशेष मामलों में इन्हें 31 र्माच तक रिजर्व बैंक जमा किया जा सकेगा। मोदी कैबिनेट द्वारा पारित इस अध्यादेश का नाम है- The specified bank notes cessation of liabilities ordinanceखबरों के मुताबिक, पुराने नोट रखने की सीमा 10 हजार तक रखी जा सकती है। इस नियम का उल्लंघन करने पर 50 हजार रुपये अधिकतम या जितनी राशि मिलेगी उसका पांच गुना जुर्माना, जो भी ज्यादा हो, लगाया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि ऐसे नोट रखने वाले इन्हें 31 मार्च तक रिजर्व बैंक में जमा करा सकते हैं। हालांकि इस अवधि को भी घटाया जा सकता है। इससे पहले 1978 में मोरारजी देसाई की जनता पार्टी सरकार ने 1000, 5000 और 10,000 का नोट बंद करने के बाद सरकार की देनदारी को समाप्त करने के लिए इसी तरह का अध्यादेश लाया गया था।8 नवंबर को नोटबंदी के ऐलान के साथ ही सरकार ने यह भी कहा था कि पुराने नोट 31 मार्च तक जमा कराए जा सकते हैं। 30 दिसंबर तक बैंकों और डाक घरों में पुराने नोट जमा कराए जा सकते हैं जबकि इसके बाद यह नोट सिर्फ रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया में जमा कराए जा सकेंगे। हालांकि, बाद के नोटिफिकेशंस में यह उस तारीख का जिक्र नहीं है कि आरबीआई में कब तक पुराने नोट जमा कराए जा सकेंगे।
Share this article