Looks like you've blocked notifications!

CAA : देशभर में बवाल, लखनऊ के मेंहदीगंज पुलिस चौकी में आग लगाई, SSP ने कहा - स्थिति नियंत्रित

-दिल्ली के मंडी हाउस में कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदर्शन के बीच मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इंटरनेट बंद है। हर जगह धारा144 है। किसी भी जगह आवाज उठाने की इजाजत नहीं है। जिन्होंने आज टैक्सपेयर्स का पैसा खर्च करके करोड़ों का विज्ञापन लोगों को समझाने के लिए निकाला है, वही लोग आज जनता की आवाज से इतना बौखलाएं हुए हैं कि सबकी आवाजें बंद कर रहे हैं।-कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान मंडी हाउस पर हिरासत में ले लिया गया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।-इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा को बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया।-दिल्ली के लालकिले इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। इस दौरान चार से अधिक लोग एक साथ बाहर नहीं रह सकते हैं।
Share this article