नई दिल्ली। केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन एक्ट के
खिलाफ आज पूरे देश से प्रदर्शन हो रहा है। इसी बीच आज लेफ्ट ने भबुलाया है। गुरुवार सुबह ही बिहार के कुछ इलाकों में लेफ्ट
कार्यकर्ताओं ने ट्रेन को रोक दिया। बिहार के दरभंगा में नागरिकता संशोधन
एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लेेफ्ट पार्टियों ने ट्रेन रोक दी है। पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों का दौर जारी है। इसको ध्यान में रखकर कर्नाटक, उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है।UPDATES :-- लखनऊ के पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने कहा कि अब पुलिस ने
स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। गलियों से जो भीड़ आ रही थी, उन्हें
गलियों में खदेड़ दिया है। अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही
है।-यूपी में नागरिकता कानून के खिलाफ लखनऊ के मेंहदीगंज में प्रदर्शनकारियों
ने पुलिस चौकी में आग लगा दी है। इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया।
हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले
छोड़े हैं।-उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। प्रदर्शनकारियों ने यहां पुलिस पर पथराव किया और नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। वहीं उत्तर प्रदेश के संभल में प्रदेश की चार बसों में आग लगा दी है। प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन लगातार हिंसक होता जा रहा है।