Looks like you've blocked notifications!

उपचुनाव: सत्ता के सेमीफाइनल में 39 लाख वोटर कल करेंगे फैसला

अब एक नजर दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों पर डालते हैं। इन प्रत्याशियों को दोनों की दलाें ने बहुत सोच-विचार-मंत्रणा करके मैदान में उतरा है। दाेनों ही दलों को इनसे बहुत उम्मीद है। कौन-किसकी उम्मीद पर खरा उतरता है, यह तो 29 जनवरी को जनता तय कर देगी। यादव बहुल अलवर लोकसभा क्षेत्र में जसवंत यादव (64 वर्ष) भाजपा से उम्मीदवार है। वहीं कांग्रेस से करणसिंह यादव (72 वर्ष) मैदान में है। यहां दोनों यादवों में कड़ी टक्कर है। भाजपा के जसवंत यादव वर्तमान में कैबिनेट मंत्री और बहरोड से विधायक हैं। जबकि कांग्रेस के कर्णसिंह यादव अलवर से पूर्व सांसद और 2003 में बहरोड से विधायक भी रह चुके हैं।
Share this article