Looks like you've blocked notifications!

उपचुनाव: सत्ता के सेमीफाइनल में 39 लाख वोटर कल करेंगे फैसला

दूसरी ओर इन उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की कमान प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के हाथ है। वहीं रणनीतिकार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं। गहलोत की रणनीति से गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा है। प्रदेश अध्यक्ष पायलट ने बहुत ही ऊर्जावान तरीके से इन उपचुनाव में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे हैं। चुनाव प्रचार शनिवार को खत्म हो गया। आज रविवार को घर-घर जाकर वोट मांगे जा रहे हैं। अब इन पार्टियों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सोमवार को जनता करेगी। इन उपचुनाव को सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है।
Share this article