Looks like you've blocked notifications!

करवा चौथ पर गुलजार हुआ बाजार

जयपुर। महिलाओं का सबसे महत्वपूर्ण पर्व करवा चौथ बुधवार को मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर बाजार में मंगलवार को जमकर खरीदी की गई। महिलाएं भी तैयारियों में जुट गई हैं। बाजार में श्रृंगार के सामान, साडिय़ों और करवों की दुकानों पर भीड़ नजर आई। हर साल बदलते ट्रेंड और आधुनिकता ने इस पर्व को भी अछूता नहीं छोड़ा। स्टाइलिश डिजाइन के करवे और साडिय़ों में भी खास पैटर्न ही पसंद किया जा रहा है। कुछ महिलाओं का मानना है पूजा में रखने वाले करवों को घर पर ही सजाया जाना चाहिए। ऐसे में वे सादे मिट्टी के करवे लेकर घर पर सजा रही हैं।
Share this article