गाजियाबाद। मुरादनगर इलाके में
प्रशासन की टीम अवैध निर्माण को हटाने के लिए पहुंची। करीब दो दर्जन के
करीब घरों जिन पर अवैध निर्माण था उन्हें गिरा दिया गया। यही नहीं इसके
अलावा करीब 12 बीघा के एक खेत पर कब्जा था। जिसे हटाया गया। बुलडोजर
ने चारों तरफ कार्रवाई की। यह पूरा जो कब्जा था, वह तालाब की जमीन पर
बताया जा रहा है। यहां पर तालाब हुआ करता था। जिस पर अवैध कब्जा कर
लिया गया था और प्रशासन की टीम ने यहां पर अवैध निर्माण हटाया। तालाब की जमीन पर करीब दो दर्जन घर बन चुके थे। जिन्हें हटा दिया
गया है और कई कच्चे मकान भी बन गए थे। मामला मुरादनगर के सुल्तानपुर
गांव का है। आपको यह भी बता दें कि यह गांव गाजियाबाद की डीएम ने गोद
लिया हुआ है और इस गांव के सुधार की पूरी कोशिश की जा रही है ।