Looks like you've blocked notifications!

मायावती का केन्द्र सरकार पर हमला, समस्याओं से भटकाया जा रहा है ध्यान

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये राष्ट्रीय समस्याओं से ध्यान बांटने का प्रयास व छलावा मात्र है। ईवीएम पर बैठक होती तो मैं जरूर शामिल होती। आपको बताते जाए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 'एक देश, एक चुनाव' पर सभी राजनीतिक पार्टियों की बैठक बुलाई है। बैठक में मायावती शामिल नहीं होंगी।मायावती ने ट्विटर पर लिखा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश में चुनाव कभी कोई समस्या नहीं हो सकती है और न ही चुनाव को कभी धन के व्यय-अपव्यय से तौलना उचित है। देश में 'एक देश, एक चुनाव' की बात वास्तव में गरीबी, महंगाई, बेरोजबारी, बढ़ती हिंसा जैसी ज्वलन्त राष्ट्रीय समस्याओं से ध्यान बांटने का प्रयास व छलावा मात्र है।
Share this article