आपको बता दें कि इससे पहले एक अगस्त को मुंबई में रहने वाले
14 साल के मनप्रीत सिंह ने भी सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी थी।
मनप्रीत ने भी ब्लू व्हेल चैलेंज के आखिरी डेयर को पूरा करने के लिए अपने
अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी थी।खूनी खेल ब्लू
व्हेल की शुरुआत रूस से हुई है। मोबाइल और लैपटॉप पर खेले जाने वाले इस गेम
में 50 दिन में रोज सुबह 4.20 बजे जागना, क्रेन पर चढऩा, सुई को हाथ या
पैर में चुभोना जैसे अलग-अलग टास्क मिलते हैं। टास्क पूरा करने के बाद हाथ
पर निशान बनाना पड़ता है। आखिरी स्टेज में आत्महत्या करना पड़ती है। गेम 50
दिन में पूरा होकर ब्लू व्हेल का आकार ले लेता है। रूस पुलिस गेम संचालित
करने वाले बुदेइकिन को गिरफ्तार कर चुकी है।