मिदनापुर। सुसाइड गेम ब्लू व्हेल ने एक ओर बच्चे की जान ले ली है। पश्चिम
बंगाल के मिदनापुर जिले में 10वीं क्लास के एक छात्र ने बाथरुम में जाकर
आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हालांकि, बच्चे की जान ब्लू व्हेल
गेम के कारण ही गई है या नहीं, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।लोगों
के मुताबिक आनंदपुर शहर का छात्र अंकन देव ब्लू व्हेल चैलेंज के तहत आखिरी
पड़ाव पर पहुंच चुका था। अंकन के एक दोस्त ने बताया कि वह कई दिन से ब्लू
व्हेल चैलेंज गेम को खेल रहा था। उसने खुद को बाथरुम में बंद करके अपने सिर
को प्लास्टिक से कस कर बांध लिया जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। बताया
जा रहा है कि बच्चा स्कूल से आने के बाद अपने कम्प्यूटर के आगे बैठ गया।जब
मां ने उसे खाने के लिए बुलाया तो उसने कहा कि पहले वह नहाएगा। इसके बाद
बाथरुम में जाकर उसने आत्महत्या कर ली। जब काफी देर तक वह बाथरुम से नहीं
निकला तो परिवार वालों ने दरवाज तोडऩे पर उसे नीचे गिरा हुआ पाया। बच्चे को
आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया पर वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर
दिया।