उन्होंने किसानों से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि आत्महत्या जैसा कदम नहीं
उठायें। हमने हमेशा संकटों का सामना किया है। हिम्मत से काम लें ईश्वर के
घर देर हो सकती है, अंधेर नहीं। सब एक दूसरे का सहयोग करें। यादव ने आरोप
लगाया कि सरकार फसल का उचित दाम व सहूलियत से खरीद व भुगतान करने में
जानबूझ कर देर करती है। ताकि व्यापारी का फायदा हो सके और किसान आर्थिक रूप
से कमजोर हो कर सम्पदायिक वोट राजनीति का मोहरा बन सके। यादव ने आव्हान
किया कि किसान राजनीति को सशक्त बनाये और अपने फैसले खुद करें। यादव ने
जिले में गहराए पेयजल संकट पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया और कहा कि
शीघ्र बन्दोबस्त दुरुस्त करें। वरना गम्भीर परिणाम होंगे। वही पशुओं के लिए
समुचित पेयजल प्रबन्ध के लिए विद्युत विभाग को कनेक्शन नियमो को लचीला
करना होगा।