Looks like you've blocked notifications!

शेख नगर में सर्व समाज द्वारा 1 जुलाई को लगाया जाएगा रक्तदान शिविर

जोधपुर। शेख नगर में सर्व सम्माज द्वारा थैलेसीमिया पीडि़त रोगियों के लिए 1 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसका उद्देश्य दूसरों के जीवन को बचाना है, तो रक्तदान-महादान अपनाना है। रक्तदान कमेटी के संयोजक रक्तवीर ताज मोहम्मद और बरकत अली ने बताया कि 1 जुलाई, शनिवार को शेख नगर में सर्व समाज के रक्तवीर नया इतिहास रचेंगे। सर्व समाज द्वारा लगाए जा रहे इस शिविर में थैलेसीमिया पीडि़त मरीजों के लिए रक्त एकत्रित कर अस्पतालों में काम लिया जाएगा। शिविर में शेख नगर सहित पीपाड़शहर, भोपालगढ़ तहसील व आसपास क्षेत्र सैकेड़ों रक्तवीर रक्तदान करेंगे। कमेटी संजोयक ने बताया कि 1 जुलाई को होने वाले शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तवीर को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र और हैलमेट वितरित किया जाएगा। इस शिविर में हौसला अफजाई के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक शिरकत करेंगे।
Share this article