भीलवाड़ा। श्री नगर माहेश्वरी सभा के तत्वाधान में महेश नवमी महोत्सव 2023 कार्यक्रम के तहत रिको फोर्थ फेज स्थित सेवलोन सल्ज परिसर मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 405 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस दौरान राकेश काबरा,तरूण सोमानी,राधाकिशन सोमानी,निधी, रूची सोमानी,महासभा के पुर्व सभापति रामपाल सोनी, सांसद सुभाष बहेडिया,पुर्व सभापति नगर परिषद ओम नरानीवाल,समाजसेवी लादुराम बांगड़,गोपाल राठी, केजी तोषनीवाल,उदयलाल समदानी इत्यादि उपस्थित थें। रक्त संग्रह का कार्य रामस्नेही हाॅस्पीटल,महात्मा गांधी हाॅस्पीटल एंव सरल ब्लड बैंक उदयपुर की टीम द्वारा किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने दी।