Looks like you've blocked notifications!

भाजपा का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन

हाथरस जिले के सादाबाद विधानसभा में भाजपा का पिछड़ा वर्ग सम्मलेन आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री संजीव बाल्यान ने शिरकत की। इस मौके पर हाथरस लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश दिवाकर , अलीगढ लोकसभा क्षेत्र के सांसद सतीश गौतम , आदि ने भाग लिया। सम्मलेन को संबोधित करते हुए। बाल्यान ने कहा कि में किसान को सबसे पिछड़ा मानता हु। उन्होंने कहा कि ओलाव्रष्टि में उत्तर प्रदेश में किसानों को मुआवजा नही मिला है जबकि हमने वहा से किसानों को मुआवजा भेजा था उसे अखिलेश यादव और उसके बाप खा गए है। प्रदेश में गुंडागर्दी फैली हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा की प्रदेश में सरकार बनती है ,तो पुलिस वालो को हफ्ते में एक छुट्टी दी जाय करेगी। उन्होंने नोटबंदी पर बसपा पर जुमला कसते हुए कहा कि बहन जी ने बड़ी मुश्किलो से सीटो को बेचकर पैसा इकठ्ठा किया था, वो एक ही दिन में रद्दी हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के आने पर किसानों को 0 प्रतिशत व्याज पर कर्ज दिया जायेगा। वहीं श्री बाल्यान ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि नोटबंदी से जनता थोड़ा बहुत परेशां है लेकिन यह उनकी आखिरी लाइन है इसके बाद उन्हें आगे किसी लाइन में लगने की जरूरत नही पड़ेगी। आने वाले विधान सभा चुनावो में अब जनता सरकार परिवर्तन नही अब व्यवस्था परिवर्तन चाहती है,जो होकर रहेगा। [@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]
Share this article