Looks like you've blocked notifications!

टोंक में 25 जून को भाजपा मनाएगी आपातकाल दिवस, तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होगी बस

टोंक। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 25 जून को जिले में दो विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान ने बताया कि पहला कार्यक्रम आपातकाल दिवस के रूप में अग्रवाल धर्मशाला में दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, विधायक राजेन्द्र गुर्जर, विधायक रामसहाय वर्मा, जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।दूसरा कार्यक्रम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत होगा। इसके तहत टोंक विधानसभा क्षेत्र के 250 वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। यह यात्रा 25 जून को शाम 5 बजे शुरू होगी। दो दिवसीय इस यात्रा के दौरान कार्यकर्ता गिर्राज धरण महाराज के दर्शन करेंगे। यात्रा को केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत व जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान करेंगे।
Share this article