Looks like you've blocked notifications!

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 'मिशन 250' का लक्ष्य रखा, तैयारी शुरू

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में परचम लहराने के बाद विधानसभा की तैयारी प्रारंभ कर दी है। 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भाजपा की नजर है । वह बंगाल में भाजपा का भगवा लहराने की तैयारी में जुट गए हैं।बंगाल विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर भाजपा दो मोर्चों पर काम कर रही है, पहला टीएमसी के जनाधार वाले नेताओं को पार्टी में ला रही है और दूसरा जमीनी स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटें हैं। भाजपा ने 'मिशन 250' का लक्ष्य रखा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 42 सीटों में से 18 पर जीत हासिल की थी, जबकि तृणमूल को 22 सीटें मिलीं।
Share this article