फतेहाबाद। टोहाना विधायक और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा करते हुए लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही उन्हें दूर करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पहले सरकारें परिवारवाद और क्षेत्रवाद के आधार पर काम करती थी। लेकिन आज प्रदेश के लोग संतुष्ट हैं और हर तरह विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने ढाणी प्रेमनगर, सिंबलवाला, हिम्मतपुरा, कुदनी हैड, मामूपुर, चुहड पुर और नडैल सहित कई गावों का दौरा किया। साथ ही कहा कि अब वे हर सप्ताह इलाके का दौरा करेंगे और लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे।