Looks like you've blocked notifications!

भाजपा देहात मंडल बारां की बैठक संपन्न

बारां । भाजपा देहात मंडल बारां की बैठक मंडल अध्यक्ष अमरदीप सिंह केदाहेडी के नेतृत्व में सांसद कार्यालय बारां पर सम्पन्न हुई।देहात मंडल महामंत्री कन्हैया लाल धाकड़ व सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि बैठक में विधानसभा विस्तारक जटाशंकर शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नागर, जिला प्रमुख नन्दलाल सुमन, उपजिलाप्रमुख राजकुमार नागर, मंडल प्रभारी चन्द्रप्रकाश विजय व हरगोविन्द जैन, जिला महामंत्री मोरपाल सुमन, ब्रह्मानन्द शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल मेहता, जिला उपाध्यक्ष खेमसिंह डागर, जिला मंत्री निरंजन शर्मा, जिला प्रचार मंत्री ताराचंद गुर्जर आदि मंचासीन रहे।मुख्य वक्ताओं ने बूथ मजबूत करने के लिये बूथ विस्तारकों को बूथ संबंधित जानकारी दी। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने के लिये कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी और प्रत्येक पंचायत में प्रभारी, सह प्रभारी नियुक्त किये जिनको बूथ मजबूत करने की जिम्मेदारी दी।
Share this article