Looks like you've blocked notifications!

BJP अध्यक्ष शाह ने कहा- बजट के बाद विपक्षी नेताओं के चेहरे की हवाइयां उड गई

शाह ने कहा कि मोदी जी का एक बार फिर प्रधानमंत्री बनना देश के विकास और देश की सुरक्षा के लिए बहुत जरुरी है। राजीव गांधी जी ने कहा था कि मैं दिल्ली से 1 रुपया भेजता हूं तो गांवों में 15 पैसे पहुंचते है। हमनें डीबीटी के माध्यम से विभिन्न पेंशनों व योजनाओं की धनराशि को सीधे लोगों के खातों में डालने का काम किया है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने यहां के लिए ऑल वेदर रोड का तोहफा देकर यात्रा को हर मौसम के लिए सुगम बनाने का प्रयास किया है।
Share this article