Looks like you've blocked notifications!

BJP अध्यक्ष शाह ने कहा- बजट के बाद विपक्षी नेताओं के चेहरे की हवाइयां उड गई

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के आधार पर चुनाव जीतती है, भाजपा का कार्यकर्ता मुश्किल से मुश्किल चुनाव को भी प्रचंड विजय में बदलने की ताकत रखता है । देश भर की ज्यादातर पार्टियों में पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमंत्री वंशवाद की परंपरा के अनुसार तय होते हैं। लेकिन भाजपा एक गरीब को देश का प्रधानमंत्री बनाती है। ये हमारी पार्टी की विशेषता है।यह बात शाह ने शनिवार को बूथ शक्ति, विजय शक्ति कार्यक्रम में बूथ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि कल जब पीयूष गोयल जी देश का बजट पेश कर रहे थे, तब जोश में बोलने वाले विपक्षियों के चेहरे की हवाइयां उड़ गई।भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी जी की सरकार और उत्तराखंड में त्रिवेंद्र रावत जी की सरकार हैं, ये दोनों सरकारों ने फास्ट ट्रैक पर उत्तराखंड के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा बेहद कठिन यात्रा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा कल पेश किए बजट में किसानों के लिए की गई घोषणा से 12 करोड़ किसानों को फायदा होने वाला है । देश की आजादी के बाद से पहली बार देश को सबसे बड़ा रक्षा बजट मोदी सरकार ने दिया है ।5 लाख तक की जिनकी वार्षिक आय है, मोदीजी की सरकार ने उस सभी को टैक्स के दायरे बाहर कर दिया है। मध्यम वर्ग के लिए इससे बड़ी राहत नहीं हो सकती । देश के मछुआरों के लिए अलग आयोग बनाकर, उनकी सुरक्षा व संरक्षण की व्यवस्था मोदी सरकार ने की है ।
Share this article