Looks like you've blocked notifications!

भाजपाईयों ने फुंका कजेरीवाल का पुतला

धौलपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और कांग्रेसी नेता संजय निरुपम द्वारा भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक्स को फर्जी बताने को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर अरविंद केजरीवाल और संजय निरुपम का पूतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उरी हमले में हमने अपने 19 बहादुर रणवांकुरो को खोकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदेश पर भारतीय सेना ने पीओके में चल रहे पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियो के सात केम्पो नेश्तनाबूत कर चालीस के करीब आतंकवादियो को मौत के घात उतार कर पूरे विश्व को भारतीय सेना ने बता दिया कि हम से पंगा मत लेना। भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक्स का पूरा देश जश्न मना रहा हैं.लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और कांग्रेसी नेता संजय निरुपम ओछी राजनीति कर हिंदुस्तान के सम्मान व इज्जत से खेल रहे हैं जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share this article