Looks like you've blocked notifications!

भाजपा कार्यकर्ताओं को बताए आईटी सेल ने गुर

जालोर । भाजपा आईटी विभाग राजस्थान की ओर से सोमवार को जिला परिषद सभागार में आईटी से जुड़े भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत, जिला प्रमुख डॉ. वन्नेसिंह गोहिल, पूर्व मंत्री जोगेश्वर गर्ग, उप जिला प्रमुख गिरधर कंवर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरजुबाला मत्तड़, नगर परिषद उप सभापति मंजू सोलंकी तथा आईटी सेल के प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला में आईटी सेल के प्रदेश पदाधिकारी हरेंद्र कौशिक व मयंक जैन ने भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्तमान में सोशल मीडिया का महत्व, उसकी भूमिका तथा सोशल मीडिया के द्वारा पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के गुर बताए। उन्होंने बताया कि संचार क्रांति के इस दौर में प्रचार-प्रसार का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम सूचना तकनीक है। जिसके द्वारा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति व योजनाओं को जनता तक पहुंचाना होगा। इसके लिए जरूरी है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को भी इसके बारे में पूर्ण जानकारी हो। इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share this article