Looks like you've blocked notifications!

भाजपा को दौसा सीट पर प्रत्याशी उतारने में माथापच्ची,सामंजस्य बनाने का प्रयास जारी

जयपुर। भाजपा ने लोकसभा की पच्चीस सीटों में से चार सीटों पर प्रत्याशी उतार देने के बाद अब दौसा लोकसभा सीट ही बची हुई है। इस पर अभी तक प्रत्याशी का नाम भाजपा तय करने में असफल रही है। क्योंकि इस सीट पर चार बड़े दिग्गज नेता टिकट मांग रहे हैं। इनमें महुवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला, पूर्व सांसद जसकौर मीना,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामकिशोर मीना और किरोड़ी लाल मीना की पत्नी गोलामा देवी हैं। पार्टी इनके बीच सामंजस्य बनाने का प्रयास कर रही हैं। क्योंकि किसी को बिना पक्ष में लिए टिकट देती है तो भितरघात की स्थिति बन जाने की आशंका बनी हुई है। अब वक्त ही बताएगा कि किसको मिलेगा दौसा लोकसभा का टिकट। वहीं कांग्रेस ने दौसा लोकसभा से पूर्व मंत्री और दौसा विधायक मुरारी लाल मीना की पत्नी सविता मीना को मैदान में उतार दिया है।
Share this article