बेंगलूरु। कर्नाटक में 104 सीटों वाली बीजेपी को बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सात विधायकों का जुगाड़ और करना है जिसके लिए राज्यपाल ने बीजेपी को 15 दिन दिए थे। सुप्रीम कोर्ट ने इसे घटाकर एक दिन कर दिया। बीजेपी को आज विधानसभा में इसे साबित करना है। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर वो 7 विधायक बीजेपी कहां से लाएगी और कैसे कर्नाटक में अपनी सरकार और साख बचाएगी?कर्नाटक में 224 में से 222 सीटों पर वोटिंग हुई थी। जेडीएस के कुमारस्वामी 2 सीटों से जीते हैं इसलिए कुल विधायकों की संख्या 221 हुई। इस तरह बहुमत का आंकड़ा 111 हुआ। बीजेपी के पास 104 विधायक हैं। जबकि कांग्रेस के पास 78 और जेडीएस के पास 37 विधायक हैं। इसके अलावा दो निर्दलीय विधायक भी हैं। ऐसे में अब येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए सात विधायकों की जरूरत और है और इस स्थिति में येदियुरप्पा के पास चार विकल्प हो सकते हैं।