Looks like you've blocked notifications!

भाजपा 22.18 करोड़ फूड पैकेट्स और 5.04 करोड़ राशन किट का कर चुकी है वितरण

नई दिल्ली। कोरोना काल में भाजपा द्वारा शुरू किया गया सेवा कार्य जारी है। पार्टी द्वारा 23 मार्च से 29 जून तक देश भर के जरूरतमंद लोगों तक 22.18 करोड़ फूड पैकेट्स का वितरण किया जा चुका है। इसके साथ ही 5.04 करोड़ राशन किट और 5.66 फेस कवर भी लोगों के बीच बांटा गया है।भाजपा ने 29 जून तक सेवा कार्य का लेखा-जोखा पेश किया है। इस दरम्यान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अभी तक 57.94 लाख भाजपा कार्यकर्ता पीएम केयर्स में अपना अंशदान दे चुके है।पार्टी ने यह भी जानकारी दी है कि जमीनी स्तर पर 8.23 लाख भाजपा कार्यकर्ता अभी भी सेवा कार्य में रात दिन लगे हुए हैं, जबकि बीमार और बड़े बुजुर्गों की सेवा में 4.79 लाख कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया है। इसी अवधि में बूथ स्तर पर 13.17 लाख बूथों पर हस्ताक्षर अभियान चलाए गए। गौरतलब है कि भाजपा इन सेवा कार्यो को पार्टी स्तर पर विभाजित 907 संगनात्मक जिलों के 13,796 मंडलों में चला रही है।इस सेवा कार्य पर भाजपा प्रवक्ता सुदेश वर्मा कहते ने कहा, "भाजपा इस मुश्किल वक्त में लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रही है। यही वजह है कि पार्टी को हर जगह जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वो पूरे लगन के साथ जरूरतमंदों की मदद करें और मुझे यह कहने में प्रसन्नता हो रही है कि हम पार्टी अध्यक्ष के आशा के अनुरूप काम कर रहे हैं।"गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मार्च महीने में ही पार्टी के एक करोड़ कार्यकर्ता को हर रोज पांच जरूरतंदों को खाने का पैकेट देने को कहा था। इसके साथ ही जरूरतमंद तक पार्टी की और से 'मोदी किट' के नाम से लोगों तक सामान पहुंचाने का भी अभियान शुरू किया था। गरीब लोगों को बांटे जा रहे इस किट में चावल, दाल, बिस्किट, तेल और साबुन जैसा जरूरी सामान रहता है। इस बावत पार्टी हाई कमान ने सभी प्रदेश इकाई को निर्देश दिया था कि इस तरह के किट बनाकर सभी जरूरत मंदों तक पहुंचाया जाये।--आईएएनएस
Share this article