Looks like you've blocked notifications!

भाजपा आर्य मंडल द्वारा शक्ति केन्द्र पर पौधारोपण किया

अजमेर। भाजपा शहर जिला अजमेर के आर्य मंडल पर प्रदेश द्वारा निर्देशित बूथ सशक्तिकरण के तहत शक्ति केन्द्र में पौधारोपण की शुरूआत आर्य मंडल के प्रभारी कंवल प्रकाश किशनानी के नेतृत्व में नाथ समाज के श्मशान पर की गई। कंवल प्रकाश किशनानी ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता 5 पौधे और 5 नव मतदाता को जोड़कर कार्यकर्ता बनाए। उन्होनें कहाकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी और वरिष्ठ नेताओं ने जो पौधा लगाया था वह आज वटवृक्ष बनकर भाजपा का हर कार्यकर्ता समाज की सेवा कर छाया दे रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी बन गई है, पिछले 9 वर्ष से हर वर्ग को साथ लेते हुए सेवा सुशासन व गरीब कल्याण कर घर-घर में पार्टी की पहचान बनाई है। मंडल अध्यक्ष मोहन लालवानी ने बताया कि प्रदेश व शहर जिले द्वारा दिए गए सभी कार्यक्रम और धरना-प्रदर्शन के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता तैयार है। पौधारोपण प्रभारी शंकर नाथ ने बताया कि संत कंवरराम स्कूल के पास नाथ समाज की श्मशान पर प्रत्येक कार्यकर्ता व समाज बंधुओं द्वारा 51 पौधे लगाए गए जिसकी संभाल समाज के प्रमुख बंधुओं द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर पार्षद हेमन्त सुनारीवाल, मंडल महामंत्री भवानी जेदिया, गोविंदराज बालोटिया, पौधारोपण सह प्रभारी पूरण चंद जाटोलिया, जीवंत तेली, ताराचंद सिवासिया वार्ड पार्षद विक्रम तंबोली, पार्षद बलराम, कृष्णा राज, किशोर गुप्ता, नाथ समाज श्मशान विकास समिति, किशोर नाथ चिंटा पूर्व अध्यक्ष और नरसिंह नाथ चिंटा, ज्ञाननाथ, शांति नाथ, भरपूर शंकर नाथ, अशोक नाथ, एडवोकेट कन्हैया नाथ, रमेश नाथ, मदन नाथ, प्रकाश नाथ, धर्मावत, महेंद्र नाथ कोटवाल, रविकांत, एडवोकेट नरेंद्र नाथ, एडवोकेट जैकी नाथ सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share this article