Looks like you've blocked notifications!

रामनगर के सबुनी में भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, कोयला एवं खान मंत्री सतीश चंद्र दूबे रहे मौजूद

बतिया (रामनगर)। रामनगर के सबुनी पोखरा स्थित सम्राट अशोक भवन में बुधवार को भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस आयोजन में कोयला एवं खान मंत्री सतीश चंद्र दूबे की विशेष उपस्थिति रही, वहीं इसकी अगुवाई रामनगर की विधायिका भागीरथी देवी ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष अचिंत लाला ने की।सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को धार देना और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना था। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।विधायिका भागीरथी देवी ने सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से अंग वस्त्र और फूलमालाओं से स्वागत किया और सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और उनके परिश्रम से ही सरकार की योजनाएं आम जनता तक पहुंच रही हैं।कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मधुकर राय और वरिष्ठ नेता पंकज झुंझुनवाला ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370, तीन तलाक और अयोध्या मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक फैसले लेकर देश को एक नई दिशा दी है। साथ ही, बिहार में केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से विकास की कई योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं।नेताओं ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत शीघ्र ही ‘विश्व गुरु’ बनने की दिशा में अग्रसर है।इस अवसर पर राजेश राम, अजेया राय, जनक साह, प्रमोद साह, सुरेश गुप्ता, शिब्बू पांडेय, अभिषेक राय, बिट्टू सिंह, चमन सिंह नेपाली, छोटेलाल साह, कन्हैया केशरी, दीपक द्विवेदी, वीरेंद्र तिवारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। आयोजन में भारी उत्साह और एकजुटता देखने को मिली।
Share this article