संघ के एक पदाधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि कार्यकारिणी की बैठक
में अगले साल की कार्य योजनाओं को मूर्त रूप दिए जाने पर चर्चा हुई।
झुग्गी-झोपडिय़ों और बस्तियों में संघ के अखिल भारतीय पदाधिकारियों के
प्रवास करने की योजना बनी। उन्होंने बताया, ‘‘कार्यकारिणी की बैठक में
जम्मू एवं कश्मीर में बिगड़े हालात पर चर्चा की गई। इस मुद्दे को लेकर संघ
के शीर्ष पदाधिकारी भी गंभीर दिखाई दिए। बैठक में तय किया गया कि आने वाले
समय में जम्मू एवं कश्मीर में संघ के अनुषंगी संगठनों की सक्रियता और बढ़ाई
जाएगी और वहां के युवाओं को आतंकवाद के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।’’